लोकचित्र

Kuber Nath RaiKuber Nath Rai25 Apr 1933 – 5 Jun 1996

2 min read · 12.7K reads

(१)
मैं था एक कीर्तिहीन पटुआ
मैंने उदासी का कोरा अशुभ पट चुना
तुमने हल्दी गोरोचन प्रस्तुत कर कहा
"आँको निज तर्जनी से, तमाम अतीत को
जिसका उपसंहार यह कोरा पट है रहा।"
(२)
मैं था एक गरीब मोटिया मजूर
तुमने मेरे ही दुर्बल कंधों को नायकों का
सबल बृषभकंध मान रख दिया एक
दुख का दुर्वह भारी जुआ, और मैं
अकेले हाँफता-हाँफता दुर्गम पथ चढ़ा
कंधे व्यथा से फटते रहे, पर लोगों ने कहा :
"देखो यह सिद्धहस्त सिद्धपग कारुनट
यह कितना अच्छा अभिनय कर लेता है।"
(३)
मैं था एक दुर्बल कण्ठ-कीर्तनियाँ
स्वयं बिकने को तैयार रामनामी ओढ़ बैठा था
इस मुट्ठी उदार पुण्य पण्यागार में
किन्तु तुमने कण्ठ में भर दिया बज्रावेग
मौन असंभव हुआ, कंठ अब फटा, अब फटा;
मैं अवश चिल्ला उठा; और लोगों ने कहाः
"यह तो काल की अधरलग्न तर्जनी से भी
वेपरवाह उत्तर पुरुष का प्रवक्ता है।"

(४)
ओ मेरी सिसृक्षा के सतीर्थ लोकचित्र
ये भलेमानस ये लोग जानते नहीं कि
मेरा सबकुछ प्रवंचना है, फांकी है, लाचारी है
जो सप्त है वह है मेरी अवशता, दुर्बलता और
आर्तनाद!

तर्जनी मेरी थी, कंधे मेरे थे, कंठ मेरा था
पर मणिबन्ध में, पांजर में सुषुम्नमूल में
सक्रिय संवेग, वह तुम्हारा था, देह हमारी थी;
निरन्तर जूझनेवाला मन वह तुम्हारा था
ओ मेरे निप्त सहचर!
लोकचित्र।

Kuber Nath Rai
About the poet

Kuber Nath Rai

Kuber Nath Ray (26 March 1933 – 5 June 1996) was a writer and scholar of Hindi literature and Sanskrit. Kuber Nath Ray was born in Bhumihar Brahmin family in Matsa village of Ghazipur district in Uttar Pradesh, India. His father's name was Vakunth Narayan Rai…

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी