तुम्हें गर्व है, तुमने छिपकर तीर चलाए - कृष्ण मुरारी पहारिया

कृष्ण मुरारी पहारियाकृष्ण मुरारी पहारिया

4 min read · 12.4K reads

तुम्हें गर्व है, तुमने छिपकर तीर चलाए
मुझे गर्व है, मैंने उनको सहन कर लिया

         तुमने मेरी शुभचिन्ता के अभिनय में जब
         ठगवत अपने मीठे-मीठे बोल निकाले
         तब पहले तो मुझको कुछ विश्वास हुआ था
         अब समझा हूँ मीत तुम्हारे करतब काले

तुम्हें गर्व है, तुमने मुझको विष दे डाला
मुझे गर्व है, मैंने हँसकर ग्रहण कर लिया

         मुसकाते हो अब तुम मेरी दशा देखकर
         सोच रहे हो अन्तर मेरा रोता होगा
         मेरे कौशल को समझोगे आगे चलकर
         तुम डूबोगे ऐसे, अन्तिम गोता होगा

तुम्हें गर्व है, तुमने मेरी पीर बढ़ाई
मुझे गर्व है, मैंने चिन्तन गहन कर लिया

14.08.1962
कृष्ण मुरारी पहारिया
About the poet

कृष्ण मुरारी पहारिया

View profile & all 31 Poems / Stories

More from कृष्ण मुरारी पहारिया

  1. अपना अहंकार तुम गाते रहे रात भर - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अपना अहंकार तुम गाते रहे रात भरअब प्रभात में मुझको भी कुछ कह लेने दो

    12.4K reads
  2. अपने इन छोटे गीतों को - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अपने इन छोटे गीतों कोहवन कुंड में डाल रहा हूँ

    12.4K reads
  3. अब केवल लपटों से अपना - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अब केवल लपटों से अपनामिलना और बिछड़ना है

    12.4K reads
  4. अब भी अतीत में धँसे हुए हैं पाँव - कृष्ण मुरारी पहरिया

    अब भी अतीत में धँसे हुए हैं पाँवआगे बढ़ने का कोई योग नहीं

    12.4K reads
  5. असफलता के मौन क्षणों में, पथ पर हाथ मलेंगे - कृष्ण मुरारी पहारिया

    असफलता के मौन क्षणों में, पथ पर हाथ मलेंगेहम अपने टूटे पैरों से सारी उम्र चलेंगे

    12.4K reads