परिणति फिर चाहे जैसी हो, अपना काम करो - कृष्ण मुरारी पहरिया

कृष्ण मुरारी पहारियाकृष्ण मुरारी पहारिया

3 min read · 12.4K reads

परिणति फिर चाहे जैसी हो, अपना काम करो
एक बार संकल्प लिया जो, उसके लिए मरो

इस अन्धियारे देश काल से कैसी आशा रे
अन्धे बेईमान धरम की क्या परिभाषा रे
मुक्ति खोजते हैं सब अपनी-अपनी अन्ध गली
आत्मतुष्ट की छाती दलता कोई महाबली

अन्यायी के लिए ह्रदय में, निर्मम रोष भरो

धवल अहिंसा के उपदेशों त्राण नहीं होगा
घुटी हुई साँसों से पोषित प्राण नहीं होगा
अपने मन की बात खोलकर कहनी ही होगी
दावानल की आँच सभी को सहनी ही होगी

कल का क्या विश्वास, समय से जूझो अभी झरो
कृष्ण मुरारी पहारिया
About the poet

कृष्ण मुरारी पहारिया

View profile & all 31 Poems / Stories

More from कृष्ण मुरारी पहारिया

  1. अपना अहंकार तुम गाते रहे रात भर - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अपना अहंकार तुम गाते रहे रात भरअब प्रभात में मुझको भी कुछ कह लेने दो

    12.4K reads
  2. अपने इन छोटे गीतों को - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अपने इन छोटे गीतों कोहवन कुंड में डाल रहा हूँ

    12.4K reads
  3. अब केवल लपटों से अपना - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अब केवल लपटों से अपनामिलना और बिछड़ना है

    12.4K reads
  4. अब भी अतीत में धँसे हुए हैं पाँव - कृष्ण मुरारी पहरिया

    अब भी अतीत में धँसे हुए हैं पाँवआगे बढ़ने का कोई योग नहीं

    12.4K reads
  5. असफलता के मौन क्षणों में, पथ पर हाथ मलेंगे - कृष्ण मुरारी पहारिया

    असफलता के मौन क्षणों में, पथ पर हाथ मलेंगेहम अपने टूटे पैरों से सारी उम्र चलेंगे

    12.4K reads