मैंने पाई पीर - कृष्ण मुरारी पहारिया

कृष्ण मुरारी पहारियाकृष्ण मुरारी पहारिया

2 min read · 12.4K reads

मैंने पाई पीर
जितना सुख था लूट ले गई
है मेले की भीर

सब अपनी गति भाग रहे हैं
स्वार्थ सम्हाले जाग रहे हैं
कनक गठरियाँ लाद रहे हैं
मैं रह गया फकीर

सफल हुआ सबका प्रयास है
पाया वैभव अनायास है
आनन-आनन विजय-हास है
मेरे नयनों नीर

04.07.1962
कृष्ण मुरारी पहारिया
About the poet

कृष्ण मुरारी पहारिया

View profile & all 31 Poems / Stories

More from कृष्ण मुरारी पहारिया

  1. अपना अहंकार तुम गाते रहे रात भर - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अपना अहंकार तुम गाते रहे रात भरअब प्रभात में मुझको भी कुछ कह लेने दो

    12.4K reads
  2. अपने इन छोटे गीतों को - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अपने इन छोटे गीतों कोहवन कुंड में डाल रहा हूँ

    12.4K reads
  3. अब केवल लपटों से अपना - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अब केवल लपटों से अपनामिलना और बिछड़ना है

    12.4K reads
  4. अब भी अतीत में धँसे हुए हैं पाँव - कृष्ण मुरारी पहरिया

    अब भी अतीत में धँसे हुए हैं पाँवआगे बढ़ने का कोई योग नहीं

    12.4K reads
  5. असफलता के मौन क्षणों में, पथ पर हाथ मलेंगे - कृष्ण मुरारी पहारिया

    असफलता के मौन क्षणों में, पथ पर हाथ मलेंगेहम अपने टूटे पैरों से सारी उम्र चलेंगे

    12.3K reads