चिता जहाँ मेरी सजती हो - कृष्ण मुरारी पहारिया

कृष्ण मुरारी पहारियाकृष्ण मुरारी पहारिया

3 min read · 12.4K reads

प्राणों को लय पर तैराकर, अच्छी तरह विदा कर देना

अगर सगे सम्बन्धी मेरे, चिता सजा कर रोयें धोयें
उनसे बस इतना कह देना, कांटे अंतिम बार न बोयें
जब तक साँसें रही देह में, तब तक की सेवा क्या कम है
चलते समय आँख गीली क्यों और पूछना कैसा गम है

वे स्वतंत्र हैं उनकी नैया, उनके हाथ उन्हीं का खेना

तुम पर मेरा, मेरे मित्रों और नहीं इतना तो ऋण है
सारी रचना तुम्हें समर्पी, जैसे हरी दूब का तृण है
उस तृण की शीतलता पीकर, कभी ह्रदय सहलाया होगा
भटका हुआ पिपासित यह मन, क्षण भर को बहलाया होगा
 
इतना करना मेरी खातिर, खड़ी रहे छंदों की सेना
कृष्ण मुरारी पहारिया
About the poet

कृष्ण मुरारी पहारिया

View profile & all 31 Poems / Stories

More from कृष्ण मुरारी पहारिया

  1. अपना अहंकार तुम गाते रहे रात भर - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अपना अहंकार तुम गाते रहे रात भरअब प्रभात में मुझको भी कुछ कह लेने दो

    12.4K reads
  2. अपने इन छोटे गीतों को - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अपने इन छोटे गीतों कोहवन कुंड में डाल रहा हूँ

    12.4K reads
  3. अब केवल लपटों से अपना - कृष्ण मुरारी पहारिया

    अब केवल लपटों से अपनामिलना और बिछड़ना है

    12.4K reads
  4. अब भी अतीत में धँसे हुए हैं पाँव - कृष्ण मुरारी पहरिया

    अब भी अतीत में धँसे हुए हैं पाँवआगे बढ़ने का कोई योग नहीं

    12.4K reads
  5. असफलता के मौन क्षणों में, पथ पर हाथ मलेंगे - कृष्ण मुरारी पहारिया

    असफलता के मौन क्षणों में, पथ पर हाथ मलेंगेहम अपने टूटे पैरों से सारी उम्र चलेंगे

    12.4K reads