अच्छे दिन - कृष्ण कल्पित

कृष्ण कल्पितकृष्ण कल्पित30 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

अच्छे दिन जब आएँगे
गाजे-बाजे के साथ आएँगे

वे आएँगे हाथी पर सवार होकर

बजती रहेगी दुन्दुभि

उड़ती रहेगी धूल

एक कुचलते हुए कारवाँ की तरह आएँगे अच्छे दिन
लहू से लथ-पथ

ग़रीबों को कुचलता हुआ
सूखे हुए खेतों से गुज़रता हुआ
एक विक्रान्त-विजय-रथ

तमाशा ज़ोर होगा
कुछ ही दिनों में गुज़रेगा राजपथ से
अच्छे दिनों का जुलूस

देर तक उड़ती रहेगी जिसकी ख़ाक !
कृष्ण कल्पित
About the poet

कृष्ण कल्पित

View profile & all 17 Poems / Stories