दोहा - भाग 7 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोरकिशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

5 min read · 12.4K reads

इससे अर्जुन करो तुम, ज्ञानी जन सत्संग।
भक्ति भाव उनसे करो, समझो ज्ञान प्रसंग।।11।।

उत्तम समझो पार्थ तुम, कर्म योग निष्काम।
कर्म योग निष्काम ही, है सुन्दर सुखधाम।।12।।

अस्तु चाहिये पुरुष को, सभी कामना त्याग।
वश में करके इन्द्रियाँ, कर मुझसे अनुराग।।13।।

शनैः शनैः अभ्यास कर, करै शान्ति को प्राप्त।
ईश्वर का चिन्तन करै, करके मोह समाप्त।।14।।

जो मुझको है देखता, सभी जगह ऐ पार्थ।
मुझमें देखे जगत को, समझे मर्म यथार्थ।।15।।

मुझसे अलग न और कुछ, समझो पार्थ सुजान।
तागे में मणियों सदृश, मुझमें गुथा जहान।।16।।

सत रज तम गुण से प्रकट, होते हैं जो भाव।
मुझसे ही उत्पन्न वे, मेरा पूर्ण प्रभाव।।17।।

जो मुझमें तल्लीन हो, भजता मुझको पार्थ।
उस योगी को सुलभ मैं, मानो वचन यथार्थ।।18।।

प्रेमभक्ति से प्राप्त हो, सत्य सच्चिदानन्द।
और मार्ग कोई नहीं, बोले श्री ब्रजचन्द।।19।।

यज्ञपुण्य अरुदान जो, करो पार्थ तुम तात।
अरपो मुझको ही सदा, है पुनीत यह बात।।20।।
किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर
About the poet

किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

View profile & all 10 Poems / Stories

More from किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

  1. दोहा - भाग 1 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    ‘ब्रज चन्द विनोद’ सेसेवक गिरिजा नाथ का, मेरे मन यह आश।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 2 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    राधा को मुख चन्द लखि, फीको परतो चन्द।देखत ही वह रूप को, मन में होत अनन्द।।11।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 3 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    हरि जिसके नयनों बसे, सुरपुर से क्या काम।है ‘किशोर’ की कामना, हृदय बसो घनश्याम।।21।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 4 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    नभ तक जाती तान थी, सुरगण चढ़े बिमान।सुनते थे सुर माधुरी, मौन लगाये कान।।31।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 5 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    चोरी की आदत तुम्हें, पड़ी पुरानी यार।मैं भी तो इस कला में, किन्तु बड़ा हुशियार।।41।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like