जंगल-1 - कीर्त्तिनारायण मिश्र

कीर्त्तिनारायण मिश्रकीर्त्तिनारायण मिश्र

3 min read · 12.4K reads

किसी अनजानी जगह में
कोई अनजाना
किससे राह पूछे
जहाँ सबको अपनी-अपनी पड़ी हो
वहाँ कौन किसकी बात सुने

यहाँ सबने सीखी हुई है बन्द रहने की कला
हाय-हलो वाले कैसे पूरा खुलें भला
नपी-तुली-सधी मुस्कुराहटें
और हिलते हाथ
कब तक दें साथ

जहाँ हर कोई अकेला हो
किसी को किसी की न हो ख़बर
जहाँ अन्तर के तारों पर बजते हों
अलग-अलग स्वर
वहाँ भी
पौधे, बौर, वृक्ष, फूल और कलियाँ
जंगल और झरने, जलचर और नदियाँ
सुनाते रहते हैं अविराम
पर्वत को साम
खुलता रहता है अनायास सबका ताना-बाना
राह पा लेता है हर भूला-भटका अनजाना ।
कीर्त्तिनारायण मिश्र
About the poet

कीर्त्तिनारायण मिश्र

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like