वसन्त के अग्रदूत - किरण मिश्रा

Kiran Mishraकिरण मिश्रा12 Sept 1980

4 min read · 12.4K reads

वसन्त देखा था तुम्हें
निराला की रचना में
कवि की कल्पना में
 
उस घाट पर बाँधी थी नाव
जहाँ कवि ने
अब तुम क्यों नज़र नहीं आते
प्रेम गीत अब क्यों नहीं गाते

क्यों रूक गए पतझड़ पड़ाव पर
सुस्ताना था वहाँ तुम्हे पल भर
अभी भी शाखों में फूल खिलते हैं
प्रेमी अब भी यहाँ मिलते है

व्यथा से मेरी बौराया वसन्त
फिर बोला कुछ सकपकाया वसन्त
रोज़ मिलते तो है प्रेम की सौगात लिए
फिर धुँधले हो जाते है उनकी आँखों के दिये
 
अब प्रेम में वो रंग नहीं मिलते
अब ख़्वाबों के कँवल नहीं खिलते
इसलिए पतझड़ की तरह आता हूँ
रस्म अदायगी कर चला जाता हूँ
अब न रहूँगा इस ठाँव, बन्धु !
पूछे चाहे सारा गाँव, बन्धु !
Kiran Mishra
About the poet

Kiran Mishra किरण मिश्रा

किरण मिश्रा एक समकालीन महिला साहित्यकार एवं कवियित्री हैं। Kiran Mishra is a contemporary female litterateur and poet.

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी