शब्दार्थ - किरण मिश्रा

Kiran Mishraकिरण मिश्रा12 Sept 1980

4 min read · 12.4K reads

सभी शब्दों के अर्थ सामने थे
अनर्थ से दूर भी
शब्द ख़ुश थे अपने -अपने अर्थो के साथ

जैसे ही मैंने प्रेम का अर्थ जानना चाहा
कुछ फ़रेब के जाल मुझ पर गिरे
कुछ छींटे तोहमत के

फिर भी मैंने हिम्मत नहीं हारी
उन्हें बताई मैंने अपनी मीरा-सी लगन
मैंने कहा शब्द तो भावना है आत्मा की
अर्थ हँसा उसने की देह की बात
मैंने उसकी बात अनसुनी कर दी
क्योकि मुझे थी प्रेम के सही अर्थ की तलाश

अबकी बार उसने मेरे वजूद को भिगोया
एसिड के साथ
तब आग की लपटों के साथ
शब्द भी जलाने लगा
प्रेम भी मरने लगा

अब गठरी बना प्रेम पडा है
हर चौराहे हर नुक्कड़ हर द्वार
हो रही है उसकी चीड़–फाड़
Kiran Mishra
About the poet

Kiran Mishra किरण मिश्रा

किरण मिश्रा एक समकालीन महिला साहित्यकार एवं कवियित्री हैं। Kiran Mishra is a contemporary female litterateur and poet.

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like