माँ - किरण मिश्रा

Kiran Mishraकिरण मिश्रा12 Sept 1980

2 min read · 12.4K reads

हर माँ
ख़ामोशियों की खपच्चियों से
करती है पिता के गुस्से का सामना
आँसुओं से करती है प्रतिवाद

उसकी ख़ामोशियों में हो जाते है शामिल बच्चे
फिर धीरे-धीरे
सन्नाटा छँटने लगता है

माँ की नम आँखों में
अपनी सजल आँखे मिलाते पिता
माँ के हदय को छूते है
फिर सुख-दुःख की गठरी
एक साथ ढोने लगते है

ऐसा होता है
हर घर में
कभी न कभी
Kiran Mishra
About the poet

Kiran Mishra किरण मिश्रा

किरण मिश्रा एक समकालीन महिला साहित्यकार एवं कवियित्री हैं। Kiran Mishra is a contemporary female litterateur and poet.

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like