यह तो बहाना है - किरण मल्होत्रा

Kiran Malotraकिरण मल्होत्रा3 Jul 1981

4 min read · 12.4K reads

बहुत दुःखद
या सुखद क्षणों में
हमें याद आती है
दोस्त की

बहुत अकेले
या भीड़ में
हमें चाह होती है
साथी की

अँधेरे में
या ज़िन्दगी की
ठोकर पर
हमें याद आती है
माँ की

जब
ऐसे क्षणों में
तुम्हें
इनकी याद न आए
तो समझना

न तुम
सच्चे दोस्त हो
न बेटे
ज़िन्दगी तो
यूँ ही
बहती रहती है

यह तो
बहाना है
याद करने का
न दुःख
बाँटने से
कम होता है
न सुख
बढ़ता है

यह तो
ढंग है
मन को मनाने का
ज़िन्दगी
एक वीणा की तरह
झुनझुनाती रहती है

कभी धीमे
कभी तेज़
स्वर में
गुनगुनाती रहती है
Kiran Malotra
About the poet

Kiran Malotra किरण मल्होत्रा

किरण मल्होत्रा हिंदी कवयित्री हैं। Kiran Malhotra is a Hindi poet.

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like