पुराना ख़त - किरण मल्होत्रा

Kiran Malotraकिरण मल्होत्रा3 Jul 1981

3 min read · 12.4K reads

कोई पुराना ख़त
महज एक
पीला पड़ चुका
काग़ज़ का टुकडा
नहीं होता

दस्तावेज़ होता है
पीली पड़ चुकी
अनुभूतियों का
परिचित-सा
अहसास होता है
मंद पड़ चुकी
सम्बन्धों की गर्माहट का
साक्षी होता है
बह चुकी स्नेह- सलिला का

कोई पुराना ख़त
केवल ख़त नहीं
गूँज होती है
अतीत की
छाया होती है
जीवन व्यतीत की
पहचान होती है
खो चुके
व्यक्तित्व की
Kiran Malotra
About the poet

Kiran Malotra किरण मल्होत्रा

किरण मल्होत्रा हिंदी कवयित्री हैं। Kiran Malhotra is a Hindi poet.

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like