अगर यूँ ही ये दिल सताता रहेगा's image
0206

अगर यूँ ही ये दिल सताता रहेगा

ShareBookmarks

अगर यूँ ही ये दिल सताता रहेगा

तो इक दिन मिरा जी ही जाता रहेगा

मैं जाता हूँ दिल को तिरे पास छोड़े

मिरी याद तुझ को दिलाता रहेगा

गली से तिरी दिल को ले तो चला हूँ

मैं पहुँचूँगा जब तक ये आता रहेगा

जफ़ा से ग़रज़ इम्तिहान-ए-वफ़ा है

तू कह कब तलक आज़माता रहेगा

क़फ़स में कोई तुम से ऐ हम-सफ़ीरो

ख़बर गुल की हम को सुनाता रहेगा

ख़फ़ा हो के ऐ 'दर्द' मर तो चला तू

कहाँ तक ग़म अपना छुपाता रहेगा

 

Read More! Learn More!

Sootradhar