मैं सरापा मज़हर-ए-इस्म-ए-ख़ुदा वल्लाह हूँ

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीरख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

1 min read · 12.4K reads

मैं सरापा मज़हर-ए-इस्म-ए-ख़ुदा वल्लाह हूँ

हम-सफ़ीरो इस चमन में मुर्ग़-ए-बिस्मिल्लाह हूँ

किस तरफ़ जाऊँ दिखा दो या मोहम्मद राह-ए-हक़

याँ हर इक गुमराह कहता है मैं ख़िज़्र-ए-राह हूँ

ऐ मसीहा तेरी ज़ुल्फ़ों की दराज़ी देख कर

कहती ही उम्र-ए-ख़िज़र मैं गेसू-ए-कोताह हूँ

आसमाँ पर भी सियह-बख़्ती में है मेरा दिमाग़

ख़ाल-ए-रू-ए-मेहर हूँ दाग़-ए-जबीन-ए-माह हूँ

कह रही है आसमाँ से यार के घर की ज़मीं

तूर हूँ सहरा-ए-ऐमन हूँ तजल्ली-गाह हूँ

बैठना कैसा इधर आया उधर राही हुआ

दिन जो हूँ तो मुख़्तसर हूँ शब जो हूँ कोताह हूँ

अल्लाह अल्लाह क्या है इन के पाँव की ठोकर का लुत्फ़

है हर इक बुत की तमन्ना काश संग-ए-राह हूँ

रोज़-ए-महशर से 'वज़ीर' अफ़्ज़ूँ है इस काफ़िर का तूल

अब भी कहती है शब-ए-फ़ुर्क़त बहुत कोताह हूँ

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर
About the poet

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

उपनाम : 'ज़ीर' मूल नाम : ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 11 Aug 1854 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश वज़ीर, ख़्वाजा मोहम्मद वज़ीर(1795-1854)लखनवी उर्दू शाइ’री के नुमायाँ हस्ताक्षर। सूफ़ी घराने से संबंध। ‘नासिख़’ की शार्गिदी के कारण लखनवी शाइ’री के ख़ास…

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

  1. ख़ुदा-नुमा है बुत-ए-संग-ए-आस्ताना-ए-इश्क़

    ख़ुदा-नुमा है बुत-ए-संग-ए-आस्ताना-ए-इश्क़चलूँगा पा-ए-निगह बन के सू-ए-ख़ाना-ए-इश्क़

    12.4K reads
  2. आशिक़-ए-ज़ुल्फ़-ओ-रुख़-ए-दिलदार आँखें हो गईं

    आशिक़-ए-ज़ुल्फ़-ओ-रुख़-ए-दिलदार आँखें हो गईंमुब्तला-ए-काफ़िर-ओ-दींदार आँखें हो गईं

    12.4K reads
  3. चले बुत-ख़ाने को ख़ुदा-हाफ़िज़

    चले बुत-ख़ाने को ख़ुदा-हाफ़िज़तुम भी ज़ाहिद कहो ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  4. वस्ल में रफ़्तार-ए-मा'शूक़ाना दिखलाती है नींद

    वस्ल में रफ़्तार-ए-मा'शूक़ाना दिखलाती है नींदआज किन अटखेलियों से आँखों में आती है नींद

    12.4K reads
  5. छानता है ख़ाक क्या तू घर बनाने के लिए

    छानता है ख़ाक क्या तू घर बनाने के लिएफ़िक्र रहने की न कर आया है जाने के लिए

    12.4K reads