बात का अपनी न जब पाया जवाब

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीरख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

1 min read · 12.4K reads

बात का अपनी न जब पाया जवाब

हम ये समझे वो दहन है ला-जवाब

बातें सुनवाईं लब-ए-ख़ामोश ने

वर्ना हम देते उसे क्या क्या जवाब

बे-निशाँ है वो कमर शक्ल-ए-दहन

कौन सी शय है नहीं जिस का जवाब

सादा काग़ज़ भेजा नामे के एवज़

वाँ से आया भी तो साफ़ आया जवाब

पूछता गर उस कमर का मैं निशाँ

ग़ैब से मिलता मुझे इस का जवाब

तुम जो कुछ कहते ज़बान-ए-तेग़ से

मैं दहान-ए-ज़ख़्म से देता जवाब

आज मुझ से बात अगर करते नहीं

देंगे ये बुत कल ख़ुदा को क्या जवाब

बे-दहन वो है तो मैं हूँ बे-ज़बाँ

यार की सूरत हूँ मैं भी ला-जवाब

कह के इक मिस्रा मह-ए-नौ रह गया

हो सका कब बैत-ए-अबरू का जवाब

बात सीधी की जो था मज़कूर-ए-क़द

ज़िक्र-ए-अबरू में दिया टेढ़ा जवाब

कीजिए क्या बात उस कज-तबअ' से

देगा चर्ख़-ए-वाज़गूँ उल्टा जवाब

बातें करता है जो पर्दा छोड़ कर

मुझ को देता है वो दर-पर्दा जवाब

आ गया ऐ वाए पैग़ाम-ए-अजल

पर न क़ासिद ले के कुछ आया जवाब

सुन के बैतें मेरे हासिद चुप रहे

ऐ 'वज़ीर' अपना सुख़न है ला-जवाब

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर
About the poet

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

उपनाम : 'ज़ीर' मूल नाम : ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 11 Aug 1854 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश वज़ीर, ख़्वाजा मोहम्मद वज़ीर(1795-1854)लखनवी उर्दू शाइ’री के नुमायाँ हस्ताक्षर। सूफ़ी घराने से संबंध। ‘नासिख़’ की शार्गिदी के कारण लखनवी शाइ’री के ख़ास…

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

  1. ख़ुदा-नुमा है बुत-ए-संग-ए-आस्ताना-ए-इश्क़

    ख़ुदा-नुमा है बुत-ए-संग-ए-आस्ताना-ए-इश्क़चलूँगा पा-ए-निगह बन के सू-ए-ख़ाना-ए-इश्क़

    12.4K reads
  2. आशिक़-ए-ज़ुल्फ़-ओ-रुख़-ए-दिलदार आँखें हो गईं

    आशिक़-ए-ज़ुल्फ़-ओ-रुख़-ए-दिलदार आँखें हो गईंमुब्तला-ए-काफ़िर-ओ-दींदार आँखें हो गईं

    12.4K reads
  3. चले बुत-ख़ाने को ख़ुदा-हाफ़िज़

    चले बुत-ख़ाने को ख़ुदा-हाफ़िज़तुम भी ज़ाहिद कहो ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  4. वस्ल में रफ़्तार-ए-मा'शूक़ाना दिखलाती है नींद

    वस्ल में रफ़्तार-ए-मा'शूक़ाना दिखलाती है नींदआज किन अटखेलियों से आँखों में आती है नींद

    12.4K reads
  5. छानता है ख़ाक क्या तू घर बनाने के लिए

    छानता है ख़ाक क्या तू घर बनाने के लिएफ़िक्र रहने की न कर आया है जाने के लिए

    12.4K reads