आँखों में बीज ख़्वाब का बोने नहीं दिया - ख़्वाजा जावेद अख़्तर

ख़्वाजा जावेद अख़्तरख़्वाजा जावेद अख़्तर2 Sept 1964

3 min read · 12.4K reads

आँखों में बीज ख़्वाब का बोने नहीं दिया
इक पल भी उस ने चैन से सोने नहीं दिया

अश्कों से दिल का ज़ख़्म भी धोने नहीं दिया
मुझ को ख़ुद अपने हाल पे रोने नहीं दिया

ये और बात है वो मेरा हो नहीं सका
लेकिन मुझे किसी का भी होने नहीं दिया

ग़ुम होना चाहता था मैं ख़ुद अपने आप में
मुझ को तेरे गुमान ने खोने नहीं दिया

शामिल है उस की ज़ात में मेरा वजूद भी
तनहा किसी भी मोड़ पे होने नहीं दिया
ख़्वाजा जावेद अख़्तर
About the poet

ख़्वाजा जावेद अख़्तर

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like