क़दम क़दम का इलाक़ा है ना-रवा तक है - ‘खावर जीलानी

‘खावर जीलानी‘खावर जीलानी

5 min read · 12.4K reads

क़दम क़दम का इलाक़ा है ना-रवा तक है
फ़ुसूँ-ए-जौर-ओ-जफ़ा पेशा जा-ब-जा तक है

गर एक बार को होता आलम ग़नीमत था
सितम तो ये है की दर-पेश बारहा तक है

दिए की लौ से नहीं वास्ता किसी का कोई
अगर किसी का कोई है तो फिर हवा तक है

अमल है ख़ुद पे अमल-दार ता-दम मौक़ूफ़
और इस का रद्द-ए-अमल अपने इल्तवा तक है

सदा-ए-शोर-ओ-शाग़ब है इधर समाअत तक
शुनीद गिर्द ओ जवानिब इधर सदा तक है

मगर ये कौन बताए सफ़र-नवर्दों को
के हद दश्त-ए-जुनूँ उन के इक्तिफ़ा तक है

ऐ बे-क़रारी दिल मुझ को ये ख़बर ही न थी
के जो क़रार की सरहद है इतक़ा तक है

ख़ुदा से बाद में रक्खे हुए है दुनिया को
वो फ़ासला जो हथेली से इक दुआ तक है

कहीं परे की है हाजत-रवाई से मेरी
मेरा सवाल ज़रूरत से माँ-वरा तक है

है तू ही आँख मेरी ऐ जमाल-ए-पेश-ए-नज़र
सो ये तमाशा मेरा इक तेरी रज़ा तक है

नहीं है कोई भी हतमी यहाँ हदें मालूम
हर एक इंतिहा इक और इंतिहा तक है
‘खावर जीलानी
About the poet

‘खावर जीलानी

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like