हर सुब्ह आवता है तेरी बराबरी को

ख़ान आरज़ू सिराजुद्दीन अलीख़ान आरज़ू सिराजुद्दीन अली

1 min read · 12.4K reads

हर सुब्ह आवता है तेरी बराबरी को

क्या दिन लगे हैं देखो ख़ुर्शीद-ए-ख़ावरी को

दिल मारने का नुस्ख़ा पहुँचा है आशिक़ों तक

क्या कोई जानता है इस कीमिया-गरी को

उस तुंद-ख़ू सनम से मिलने लगा हूँ जब से

हर कोई जानता है मेरी दिलावरी को

अपनी फ़ुसूँ-गरी से अब हम तो हार बैठे

बाद-ए-सबा ये कहना उस दिलरुबा परी को

अब ख़्वाब में हम उस की सूरत को हैं तरसते

ऐ आरज़ू हुआ क्या बख़्तों की यावरी को

ख़ान आरज़ू सिराजुद्दीन अली
About the poet

ख़ान आरज़ू सिराजुद्दीन अली

उपनाम : 'आरज़ू' मूल नाम : सिराजुद्दीन अली ख़ान जन्म : ग्वालियर, मध्य प्रदेश निधन : 27 Jan 1756 उर्दू शायरी में उस्तादों के उस्ताद “ख़ान आरज़ू को उर्दू पर वही दावा पहुंचता है जो कि अरस्तू को दर्शनशास्त्र और तर्कशास्त्र पर है। जब तक कि कुल तर्कशास्त्री अरस्तू के…

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like