प्रथम सकल सुचि मज्जन अमल बास - केशवदास

केशवदासकेशवदास

2 min read · 12.4K reads

प्रथम सकल सुचि मज्जन अमल बास,
जावक सुदेस केस-पास को सम्हारिबौ।
अंगराज भूषन बिबिध मुखबास-राग,
कज्जल कलित लोल लोचन निहारिबौ॥
बोलनि हँसनि मृदु चाकरी, चितौनि चार,
पल प्रति पर प्रतिबत परिपालिबौ।
केसोदास सबिलास करहु कुँवरि राधे,
इहि बिधि सोरहै सिंगारनि सिंगारिबौ॥
केशवदास
About the poet

केशवदास

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like