कार्रवाई जारी है - केशव शरण

केशव शरणकेशव शरण23 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

बेशक, प्रताड़ित था वह
यह टूटी चप्पल फटे कुरते
और माथे से बहते
रक्त से प्रमाणित था

लेकिन चमाचम बूट
और लकालक वर्दियाँ
संतुष्ट नहीं थीं
वे ठोस सबूत चाहती थीं

ठोस सबूत
हीरे-सा
या पाषाण-सा
कहाँ से लाता वह
ग़रीब और कमज़ोर व्यक्ति

इसलिए
ठोस सबूत के अभाव में
द्रवित कर देने वाली उसकी रिपोर्ट
लिखी नहीं गई

लेकिन कोई बात नहीं
अगर उसकी रिपोर्ट किसी थाने ने नहीं लिखी
ज़माने ने लिख ली है
और कारवाई जारी है
केशव शरण
About the poet

केशव शरण

View profile & all 8 Poems / Stories

More from केशव शरण

  1. दर्द के खेत में - केशव शरण

    केशव शरण बनारस के जाने -पहचाने रचनाकार हैं।इनका जन्म 23-08-1960 को वाराणसी में हुआ,आप के पिता स्व० शिवब्रत सिंह यादव और माता का नाम श्रीमती बासमती देवी है और आप सरकारी सेवा में हैं। आप की प्रकाशित रचनाएं हैं- ‘तालाब के पानी में लड़की’,‘जिधर खुला व्योम होता है’[दोनों कविता-संग्रह],‘दर्द के खेत में’[ग़ज़ल-संग्रह] और ‘कडी़ धूप में’[हाइकू-संग्रह]।

    12.4K reads
  2. जिधर खुला व्योम होता है - केशव शरण

    केशव शरण बनारस के जाने -पहचाने रचनाकार हैं।इनका जन्म 23-08-1960 को वाराणसी में हुआ,आप के पिता स्व० शिवब्रत सिंह यादव और माता का नाम श्रीमती बासमती देवी है और आप सरकारी सेवा में हैं। आप की प्रकाशित रचनाएं हैं- ‘तालाब के पानी में लड़की’,‘जिधर खुला व्योम होता है’[दोनों कविता-संग्रह],‘दर्द के खेत में’[ग़ज़ल-संग्रह] और ‘कडी़ धूप में’[हाइकू-संग्रह]।

    12.4K reads
  3. कड़ी धूप में - केशव शरण

  4. घोड़ा और चिड़िया - केशव शरण

    उसकी पूंछ की मार सेमर सकती है

    12.4K reads
  5. संभावना - केशव शरण

    यह रोग की यातना हैजिससे मुक्त होना चाहती है काया

    12.4K reads