स्वर भर दो आज विश्व की वीणा - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

केदारनाथ मिश्र प्रभातकेदारनाथ मिश्र प्रभात11 Sept 1907 – 2 Sept 1984

4 min read · 12.4K reads

आशाओं के अंधकार में
प्रबल-पवन न चलाया कर;
और कामनाओं के चंचल
दीपक को न जलाया कर।
विस्मृति की उन्मत्त-घड़ी में
मधुर! न तू मुस्काया कर
मदिर-मूर्च्छना के प्रवाह में
जीवन को न बहाया कर।

इतना मत उन्माद आह!
सूने-जीवन में भर प्यारे!
मेरे इस अल्हड़-यौवन को
इतना विसुध न कर प्यारे!

भर दो, आज व्योम का अंचल
मेरे उर की आगों से!
भर दो, आज विश्व की वीणा
मेरे करुणा-विहागों से!

देव! पूर्णता के प्याले में
भरो रिक्तता यह मेरी!
प्यारे! पथ अनंत का रंग दो
मेरे दिल के दागों से!

जीवन का संगीत आज
चिर-सूनेपन से भर दो!
शून्य-साधना की समाधि पर
चिह्न बना दो, कर दो!
केदारनाथ मिश्र प्रभात
About the poet

केदारनाथ मिश्र प्रभात

View profile & all 55 Poems / Stories

More from केदारनाथ मिश्र प्रभात

  1. तप्तगृह - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  2. ज्वाला - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  3. राष्ट्र-पुरुष - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.3K reads
  4. देवता की याचना - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    इतना विस्तृत आकाश-अकेला मैं हूँतुम अपने सपनों का अधिवास मुझे दो।

    12.4K reads
  5. सुनो हुआ वह शंख-निनाद - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    सुनो हुआ वह शंख-निनाद!नभ में गहन दुरूह दुर्ग का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like