करुणा की छाया न करो - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

केदारनाथ मिश्र प्रभातकेदारनाथ मिश्र प्रभात11 Sept 1907 – 2 Sept 1984

4 min read · 12.4K reads

जलने दो जीवन को इस पर
करुणा की छाया न करो!
इन असंख्य-घावों पर नाहक
अमृत बरसाया न करो!
फिर-फिर उस स्वप्निल-अतीत की
गाथाएं गाया न करो!
बार-बार वेदना-भरी
स्मृतियों को उकसाया न करो!

जीवन के चिर-अंधकार में
दीपक तुम न जलाओ!
मेरे उर के घोर प्रलय को
सोने दो, न जगाओ!

इच्छाओं की दग्ध-चिता पर
क्यों हो जल बरसाते?
सोई हुई व्यथा को छूकर
क्यों हो व्यर्थ जगाते?
संवेदना प्रकट करते हो
चाह नहीं, रहने दो!
ठुकराए को हाथ बढ़ाकर
क्यों हो अब अपनाते?

जीवन की विषाद-ज्वाला का
पूछ रहे परिमाण?
निठुर! इन्हीं राखों में तो मैं
खोज रहा निर्वाण!
केदारनाथ मिश्र प्रभात
About the poet

केदारनाथ मिश्र प्रभात

View profile & all 55 Poems / Stories

More from केदारनाथ मिश्र प्रभात

  1. तप्तगृह - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  2. ज्वाला - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  3. राष्ट्र-पुरुष - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.3K reads
  4. देवता की याचना - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    इतना विस्तृत आकाश-अकेला मैं हूँतुम अपने सपनों का अधिवास मुझे दो।

    12.4K reads
  5. सुनो हुआ वह शंख-निनाद - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    सुनो हुआ वह शंख-निनाद!नभ में गहन दुरूह दुर्ग का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like