आंसू इसकी भाषा है - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

केदारनाथ मिश्र प्रभातकेदारनाथ मिश्र प्रभात11 Sept 1907 – 2 Sept 1984

4 min read · 12.4K reads

जल-निधि तरल न है यह जिसकी
कभी थाह तुम पा सकते!
सोना भी तो नहीं, आग में
जिसको आह! तपा सकते!

मधुर-विपंची न यह, बजाकर
जिसे, गीत तुम गा सकते!
फूल नहीं है जिसे गूंथ कर
मंजुल-हार बना सकते।

यह दुखिया का भग्न-हृदय है
आंसू इसकी भाषा है!
जिसे घृणा से ठुकराते हो
वह इस की अभिलाषा है!

छोड़ न, इन धूलों में मेरा
भग्न-भाग्य सोता है!
जिसकी सूनी-सी समाधि पर
बैठ हृदय रोता है!

उठती है सिसकियां और फिर
रजनी के अंचल में-
आंसू की गीली-रेखा-सी
खो जाती हैं पल में!

मेरे लिये ललाम उषा है
घोर अमा की रात!
खोजूं कहां अभागा मैं
अपना सौभाग्य-प्रभात
केदारनाथ मिश्र प्रभात
About the poet

केदारनाथ मिश्र प्रभात

View profile & all 55 Poems / Stories

More from केदारनाथ मिश्र प्रभात

  1. तप्तगृह - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  2. ज्वाला - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  3. राष्ट्र-पुरुष - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.3K reads
  4. देवता की याचना - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    इतना विस्तृत आकाश-अकेला मैं हूँतुम अपने सपनों का अधिवास मुझे दो।

    12.4K reads
  5. सुनो हुआ वह शंख-निनाद - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    सुनो हुआ वह शंख-निनाद!नभ में गहन दुरूह दुर्ग का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी