देवता की याचना - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

केदारनाथ मिश्र प्रभातकेदारनाथ मिश्र प्रभात11 Sept 1907 – 2 Sept 1984

5 min read · 12.4K reads

इतना विस्तृत आकाश-अकेला मैं हूं
तुम अपने सपनों का अधिवास मुझे दो

नीला-नीला विस्तार, हिलोरों में यो ही बहता हूं
सूनी-सूनी झंकार, न जाने क्यों उदास रहता हूं

यह अमृत चांद का तनिक न अच्छा लगता
प्रिय! तुम अपनी रसवंती प्यास मुझे दो

कण-कण में चारों ओर छलकती नृत्य-चपल मधुवेला
झूमे बेसुध सौंदर्य, लगा है मधुर रूप का मेला

ऐसी घड़ियों का व्यंग्य न सह पाता हूं
तुम अपने प्राणों का उच्छवास मुझे दो

वंदन के चंदन से शीतल छंदों की क्यारी-क्यारी
सब कुछ देती, देती न मुझे मैं चाहूं जो चिनगारी

रम जाऊं मैं जिसके अक्षर-अक्षर में
वह गीली-पलकों का इतिहास मुझे दो

यह देश तुम्हारे लिए बसाया मैंने सुघर-सलोना
कोमल पत्तों के बीच जहां आसों का चांदी-सोना

उतरुंगा सुख से मैं अंकुर-अंकुर में
तृण-तरु में मिलने का विश्वास मुझे दो

इतना विस्तृत आकाश-अकेला मैं हूं
तुम अपने सपनों का अधिवास मुझे दो।
केदारनाथ मिश्र प्रभात
About the poet

केदारनाथ मिश्र प्रभात

View profile & all 55 Poems / Stories

More from केदारनाथ मिश्र प्रभात

  1. तप्तगृह - केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  2. ज्वाला - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.4K reads
  3. राष्ट्र-पुरुष - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    उछहल चलल कोईलिया वन में डाल-डाल कुहुकेला।चलल मोजरिया बगिया हुलसल रस झर-झर बरसेला।

    12.3K reads
  4. देवता की याचना - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    इतना विस्तृत आकाश-अकेला मैं हूँतुम अपने सपनों का अधिवास मुझे दो।

    12.4K reads
  5. सुनो हुआ वह शंख-निनाद - केदारनाथ मिश्र प्रभात

    सुनो हुआ वह शंख-निनाद!नभ में गहन दुरूह दुर्ग का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like