ये सोच के हम भीगे - कविता किरण

कविता किरणकविता किरण17 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

गर सारे परिंदों को पिंजरों में बसा लोगे
सहरा में समंदर का फ़िर किससे पता लोगे?

ये सोच के हम भीगे पहरों तक बारिश में
तुम अपनी छतरी में हमको भी बुला लोगे।

इज़हारे-मुहब्बत की कुछ और भी रस्में हैं
कब तक मेरे पाँवों के काँटे ही निकालोगे।

सूरज हो, रहो सूरज, सूरज न रहोगे ग़र
सजदे में सितारों के सर अपना झुका लोगे।

रूठों को मनाने में है देर लगे कितनी
दिल भी मिल जाएंगे ग़र हाथ मिला लोगे।

आसाँ हो जाएगी हर मुश्किल पल-भर में
गर अपने बुज़ुर्गों की तुम दिल से दुआ लोगे।
कविता किरण
About the poet

कविता किरण

मूल नाम : कविता ग्वालिकर जन्म : 21 Aug 1963 | हैदराबाद, तिलंगाना

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like