मुहब्बत का ज़माना आ गया - कविता किरण

कविता किरणकविता किरण17 Sept 1968

4 min read · 12.4K reads

मुहब्बत का ज़माना आ गया है
गुलों को मुस्कुराना आ गया है।

नयी शाखों पे देखो आज फिर वो
नज़र पंछी पुराना आ गया है।

जुनूं को मिल गयी है इक तसल्ली
वफाओं का खज़ाना आ गया है।

उन्हें भी आ गया नींदे उडाना
हमें भी दिल चुराना आ गया है।

छुपाया था जिसे हमने हमी से
लबों पर वो फ़साना आ गया है।

नज़र से पी रहे हैं नूर उसका
संभलकर लडखडाना आ गया है।

मुहब्बत तो सभी करते हैं लेकिन
हमें करके निभाना आ गया है।

हमें तो मिल गया महबूब का दर
हमारा तो ठिकाना आ गया है।

हम अपने आईने के रु-ब-रु हैं
निशाने पर निशान आ गया है।

अँधेरा है घना हर और तो क्या
किरणको झिलमिलाना आ गया है।
कविता किरण
About the poet

कविता किरण

मूल नाम : कविता ग्वालिकर जन्म : 21 Aug 1963 | हैदराबाद, तिलंगाना

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like