दिल पे कोई नशा न तारी हो - कविता किरण

कविता किरणकविता किरण17 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

दिल पे कोई नशा न तारी हो,
रूह तक होश में हमारी हो।

चंद फकीरों के संग यारी हो,
मुट्ठी में कायनात सारी हो।

हैं सभी हुस्न की इबादत में,
कौन अख़लाक़ का पुजारी हो।

ज़ख्म भी दे लगाए मरहम भी,
इस कदर नर्म-दिल शिकारी हो।

चाहती हूँ मेरे ख़ुदा मुझ पर
बस तेरे नाम की खुमारी हो।

मौत आए तो बेझिझक चल दें
इतनी पुख़्ता किरण तयारी हो।
कविता किरण
About the poet

कविता किरण

मूल नाम : कविता ग्वालिकर जन्म : 21 Aug 1963 | हैदराबाद, तिलंगाना

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like