आँख मेरी फिर सजल होने को है - कविता किरण

कविता किरणकविता किरण17 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

आँख मेरी फिर सजल होने को है,
लग रहा है इक ग़ज़ल होने को है।

फिर नज़र मेरी तरल होने को है,
फिर मेरा दुश्मन सफल होने को है।

आज फिर गम की पहल होने को है,
दर्द का दिल में दख़ल होने को है।

मौत का वादा अमल होने को है,
उम्र पूरी आजकल होने को है।

नींद में सबकी खलल होने को है,
इक कली खिलकर कमल होने को है।

आज हर मुश्किल सरल होने को है,
आज अल्लाह का फ़ज़ल होने को है।
कविता किरण
About the poet

कविता किरण

मूल नाम : कविता ग्वालिकर जन्म : 21 Aug 1963 | हैदराबाद, तिलंगाना

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like