आईना रोज़ संवरता कब है - कविता किरण

कविता किरणकविता किरण17 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

आईना रोज़ संवरता कब है
अक्स पानी पे ठहरता कब है

हमसे कायम ये भरम है वरना
चाँद धरती पे उतरता कब है

न पड़े इश्क की नज़र जब तक
हुस्न का रंग निखरता कब है

हो न मर्ज़ी अगर हवाओं की
रेत पर नाम उभरता कब है

लाख चाहे ऐ किरण दिल फ़िर भी
दर्द वादे से मुकरता कब है
कविता किरण
About the poet

कविता किरण

मूल नाम : कविता ग्वालिकर जन्म : 21 Aug 1963 | हैदराबाद, तिलंगाना

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like