कुण्डलाकार विचार - कात्यायनी

Katyayaniकात्यायनी9 May 1959

4 min read · 12.4K reads

पृथ्वी कितना सूक्ष्म भाग है
और मनुष्य
कितना सूक्ष्मातिसूक्ष्म कणांश है
इस ब्रह्माण्ड का।

मिटना है एक दिन पृथ्वी को,
पृथ्वी पर जीवन को।

फिर क्यों कुछ करें?
क्यों लिखें कविता?
क्यों समय व्यर्थ करें
नया समाज बनाने की चिन्ता-तैयारी में?
क्यों करें नये-नये आविष्कार?

क्यों न जिएँ जीवन
जो मिला मात्र एक है, सीमित है।

सोचते रहें इन प्रश्नों पर भले ही,
पर चलो थोड़ा जी लें।

शुरू कहाँ से करें जीना,
सुखपूर्वक
आज़ादी से।

चलों, लिखें एक कविता।
अपने लोगों के पास चलें
सोचें नया समाज रचने की
तैयारी करें।

किसी नए आविष्कार की उत्तेजना,
किसी दार्शनिक चिन्ता या उलझन में
जिएँ
जीना फिर यहाँ से शुरू करें !
Katyayani
About the poet

Katyayani कात्यायनी

कात्यायनी जन्मः 9 मई 1959; गोरखपुर। विगत पन्द्रह वर्षों के दौरान कुछ समय तक अंशकालिक पत्रकारिता और फिर स्वतन्त्र लेखन। सांस्कृतिक-राजनीतिक और नारी मोर्चे पर सक्रियता। कविताएँ हिन्दी की अधिकांश पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कुछ कविताएँ अंग्रेज़ी, पंजाबी और मराठ…

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like