जज की कविता - कात्यायनी

Katyayaniकात्यायनी9 May 1959

3 min read · 12.4K reads

वहॉं एकदम घुप्‍प अन्धेरा है
जहॉं से छन-छनकर आ रहे हैं
न्‍याय के विधान ।

मैं धाराओं-अनुच्‍छेदों से
ज़िन्‍दगी तोलता हूँ।
मेरी कुर्सी के पाये
धँस रहे हैं गीली धरती में।
यह धरती गीली क्‍यों है?

रोज़ सड़कों पर देखता हूँ
सिर पर रक्‍त-सनी पटि्टयॉं
बॉंधे लोग ।
कहॉं दुर्घटनाग्रस्‍त हुए वे ?

हथौड़ा तो मैं पटकता हूँ
लकड़ी की मेज़ पर ।
हाथ धोता हूँ
तो पानी ख़ून-ख़ून हो जाता है।
 
जजी में क्‍या रखा है।
सोचता हूँ होटलों में
मुर्गे़ सप्‍लाई करूँ
या चमड़े के कारख़ाने में सुपरवाइज़र हो जाऊँ ।

फरवरी , 1996
Katyayani
About the poet

Katyayani कात्यायनी

कात्यायनी जन्मः 9 मई 1959; गोरखपुर। विगत पन्द्रह वर्षों के दौरान कुछ समय तक अंशकालिक पत्रकारिता और फिर स्वतन्त्र लेखन। सांस्कृतिक-राजनीतिक और नारी मोर्चे पर सक्रियता। कविताएँ हिन्दी की अधिकांश पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कुछ कविताएँ अंग्रेज़ी, पंजाबी और मराठ…

View profile & all 46 Poems / Stories