कविता की जगह - कात्यायनी

Katyayaniकात्यायनी9 May 1959

2 min read · 12.4K reads

एक झील है मेरे मन में
हिलते भूरे मटमैले पानी वाली ।
वहाँ कोने पर
कुछ घास और लताएँ हैं
तल के कीचड़ से उठकर
पानी की सतह पर पसरी हुईं ।
वहीं कुछ जल-भौरे
लगातार चक्कर काटते रहते हैं
उद्विग्न,
कहीं नहीं रुकते हैं ।
वहीं, बस थोड़ी-सी
जगह है कविताओं की ।
शेष विस्तार पर तो
बहुत कुछ सरगर्मियाँ हैं
बाहर की दुनिया की
दूसरी सरगर्मियों जैसी ।
Katyayani
About the poet

Katyayani कात्यायनी

कात्यायनी जन्मः 9 मई 1959; गोरखपुर। विगत पन्द्रह वर्षों के दौरान कुछ समय तक अंशकालिक पत्रकारिता और फिर स्वतन्त्र लेखन। सांस्कृतिक-राजनीतिक और नारी मोर्चे पर सक्रियता। कविताएँ हिन्दी की अधिकांश पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कुछ कविताएँ अंग्रेज़ी, पंजाबी और मराठ…

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like