आखेट - कात्यायनी

Katyayaniकात्यायनी9 May 1959

2 min read · 12.3K reads

अजब-ग़जब से शस्त्र संभाले
थाम कलम की बेंट
आलोचक जी करने निकले
कविता का आखेट ।
शब्दों का सागर मथ डाला
सब-कुछ डाला फेंट
भाँति-भाँति के अर्थों से
करवाई दुर्लभ भेंट ।
इष्ट साधकर महामहिम ने
बस्ता लिया समेट
जो कुछ कवि ने किया-धरा था
सब-कुछ मटियामेट ।

रचनाकाल : दिसम्बर, 2000
Katyayani
About the poet

Katyayani कात्यायनी

कात्यायनी जन्मः 9 मई 1959; गोरखपुर। विगत पन्द्रह वर्षों के दौरान कुछ समय तक अंशकालिक पत्रकारिता और फिर स्वतन्त्र लेखन। सांस्कृतिक-राजनीतिक और नारी मोर्चे पर सक्रियता। कविताएँ हिन्दी की अधिकांश पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कुछ कविताएँ अंग्रेज़ी, पंजाबी और मराठ…

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like