ये भी किसकी समझ में आया है - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

ये भी किसकी समझ में आया है I
क्या कमाया है क्या गँवाया है II

क्या उदासी बदन का साया है,
दिन जो निकला तो साथ पाया है I

उम्र भर फ़ैसला न कर पाए,
कब वो अपना है कब पराया है I

ज़ीस्त ने कब किसी का साथ दिया,
किस निगोड़ी से दिल लगाया है I

सब हक़ीक़तशनास थे लेकिन,
सबने हरदम फ़रेब खाया है I

दर्द अब दिल के पास बैठेगा,
फिर वो बेदर्द याद आया है I

सोज़ तुम भी तो कुछ शरीफ़ न थे,
तुमने खुद को बहुत छुपाया है II
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like