यां तलक जान पे बन आई बहुत रात गए - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

यां तलक जान पे बन आई बहुत रात गए ।
हमने जीने की क़सम खाई बहुत रात गए ।।

कैसे कह दूँ कि मेरे कान में रस घोल गई
दूर बजती थी जो शहनाई बहुत रात गए ।

हम थे नादां हँसे एक बार तो हँसते ही गए
दिन की करनी पड़ी भरपाई बहुत रात गए ।

कल समुन्दर में मचा होगा घमासान बहुत
दर्द लेता रहा अंगड़ाई बहुत रात गए ।

कल तो ये राज़ भी खुल जाएगा सब पर यारो
याद आया था वो हरजाई बहुत रात गए ।

हम तमाशा न बने हमने बहुत ज़ब्त किया
आन पहुँचे थे तमाशाई बहुत रात गए ।

चीख़ निकली ही नहीं लाख जतन कर देखे
सोज़ को डस गई तनहाई बहुत रात गए ।।

2016 में मुकम्मल हुई
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like