रात कान में आकर चान्द मुझसे यूँ बोला - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

4 min read · 12.4K reads

रात कान में आकर चान्द मुझसे यूँ बोला ।
मैं निपट अकेला हूँ दोस्त जागते रहना ।

हर थके मुसाफ़िर को लोरियाँ सुनाता हूँ
क़ुमक़ुमों से मैं सबके ख़्वाब जगमगाता हूँ
सबको याद रखता हूँ ख़ुद को भूल जाता हूँ ।
मैं निचाट तनहा हूँ दोस्त जागते रहना ।

रात मुझसे यूँ बोला ख़ुदफ़रेब आईना
दूध का जला है तू छाछ फूँककर पीना
जीभ जैसे दाँतों में जग में इस तरह जीना
सबको ये सिखाता हूँ ख़ुद को भूल जाता हूँ ।

चान्द हो कि आईना मेरे यार हैं दोनों
दर्दमन्द हैं दोनों ग़मगुसार हैं दोनों
सारे ख़स्ताहालों के पैरोकार हैं दोनो
उनका दर्द जीता हूँ अपना भूल जाता हूँ ।।

12-9-1996
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like