मैं जी रहा हूं मगर जी ज़रा नहीं लगता I
नए जहां में मुझे कुछ नया नहीं लगता II
किसी दुआ में असर का यक़ीं नहीं होता,
किसी का तीर मुझे बेख़ता नहीं लगता I
मेरी पसन्द की परवा न कर मेरे हमदम,
अब इस मुक़ाम पे कुछ भी बुरा नहीं लगता I
हरेक रिन्द को हँस-हँस के जाम देता हूँ,
अगरचे सबसे ख़फ़ा हूँ ख़फ़ा नहीं लगता I
चलो कि सोज़ ज़माने से तुमको क्या लेना,
बग़ैर उसके यहाँ कुछ भला नहीं लगता II
नए जहां में मुझे कुछ नया नहीं लगता II
किसी दुआ में असर का यक़ीं नहीं होता,
किसी का तीर मुझे बेख़ता नहीं लगता I
मेरी पसन्द की परवा न कर मेरे हमदम,
अब इस मुक़ाम पे कुछ भी बुरा नहीं लगता I
हरेक रिन्द को हँस-हँस के जाम देता हूँ,
अगरचे सबसे ख़फ़ा हूँ ख़फ़ा नहीं लगता I
चलो कि सोज़ ज़माने से तुमको क्या लेना,
बग़ैर उसके यहाँ कुछ भला नहीं लगता II








