कोई बिजली खला में कौंध जाए यूूं भी होता - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

4 min read · 12.4K reads

कोई बिजली खला में कौंध जाए यूूं भी होता है ।
यकायक बैठे-बैठे दिल भर आए यूूं भी होता है ।।

बड़ा अंधेर होता है कभी सूरज के हाथों भी
अंधेरा आंसुओं से जगमगाए यूूं भी होता है ।

कभी माज़ी के साए कसके दामन थाम लेते हैं
फिर उसकी याद मुद्दत तक न आए यूूं भी होता है ।

वजूद अपना कभी परबत से ऊंचा जान पड़ता है
कंवल पर बूंद जैसा थरथराए यूूं भी होता है ।

सचाई हमसे पूछो क्या नहीं होता ज़माने में
सहर का भूला शब को घर न आए यूूं भी होता है ।

अजब अंदाज़ हैं इस दिल के बारे-ग़म उठाने के
न बोले कुछ भी लेकिन कसमसाए यूूं भी होता है ।

इसी उम्मीद पर बैठा हुआ है सोज़ घर अपने
कुआं प्यासे के खुद नज़दीक आए यूूं भी होता है ।।
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like