इधर हैं रीते पियाले इधर भी एक नज़र - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

4 min read · 12.4K reads

इधर हैं रीते पियाले इधर भी एक नज़र I
पड़े हैं जान के लाले इधर भी एक नज़र II

सुना है शेवा तेरा नश्तर-आज़माई है,
हरे हैं दिल के ये छाले इधर भी एक नज़र I

निगाहे-बद के तिलिस्मों को तोड़ना है तुझे,
हमारे दिल की दुआ ले इधर भी एक नज़र I

हरेक रग पे यहाँ ज़ख़्म का शिगूफ़ा है,
बहार चाहनेवाले इधर भी एक नज़र I

सुना है लोहे को छूकर बनाए है सोना,
ख़ुदारा काश वो डाले इधर भी एक नज़र I

उधर हैं अहले-हवस अहले-जौर सफ़बस्ता,
इधर खड़े हैं जियाले इधर भी एक नज़र I

हज़ार सोज़ बुरे हैं हक़ीर-ओ-नाक़िस हैं,
हैं तेरे चाहनेवाले इधर भी एक नज़र II

06.02.1990
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like