ग़ज़ल गा रहे हैं सवेरे-सवेरे - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

ग़ज़ल गए रहे हैं सवेरे-सवेरे I
वो याद आ रहे हैं सवेरे-सवेरे II

चलो उनपे शब का इजारा तो टूटा
ग़ज़ब ढा रहे हैं सवेरे-सवेरे I

गुलों की न पूछो वो शबनम की सहबा
पिए जा रहे हैं सवेरे-सवेरे I

उठाओ सबू हज़रते शेख देखो
इधर आ रहे हैं सवेरे-सवेरे I

मैं हैरां हूं पागल हुए हैं पखेरू
हंसे जा रहे हैं सवेरे-सवेरे I

ये बादल हैं या मेरी तौबा के दुश्मन
झुके जा रहे हैं सवेरे-सवेरे I

ख़तरनाक है सोज़ की ये ग़ज़ल भी
ये उलझा रहे हैं सवेरे-सवेरे II
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like