गहराई में जाने की कला सीख रही है - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

क्रान्ति की चौथी बरसी 20-12 14 पर एक ग़ज़ल उसके नाम

गहराई में जाने की कला सीख रही है ।
वो साँवली सूरत जो मेरे मन में बसी है ।।

ये किसने बताया कि मैं ख़ुश हो नहीं सकता,
हाथ आय वही शाम जो कल बीत चुकी है ।

हर चीज़ जो कल लाल थी वो आज है पीली,
क्या आँख के परदे पे मेरे धूल जमी है ।

उम्मीद मेरा साथ निभाएगी कहाँ तक,
उम्मीद की एड़ी में कोई फाँस घुसी है ।

एक खेल है जारी मैं मज़ा लूट रहा हूँ
पसरा है यहाँ दर्द ख़ुशी भाग रही है ।।
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like