धीरज ठहर सका न दिले-बेक़रार में - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.3K reads

धीरज ठहर सका न दिले-बेक़रार में I
ऐसी चलाचली थी तेरे इन्तज़ार में ।।

ले हमने आस्तां से तेरे सर उठा लिया
अब देख क्या बचा है तेरे इख्तियार में I

पुर्सिश से उसकी और मेरा दर्द बढ़ गया
ऐसी सलाहियत थी मेरे ग़मगुसार में I

इस दिल को तेरी याद से बेगाना कर सके
इतनी कशिश कहाँ है ग़मे-रोज़गार में I

बीमार थे पे खूब थी जीने की कामना
होगी यहीं कहीं इसी गर्दो-ग़ुबार में I

दीवानगी ने दिल को कहीं का नहीं रखा
खिलवत न ढूँढ़ ले ये कहीं बज़्मे-यार में I

जब सोज़ थे जवान तो ऐसा ख़ला न था
ग़ुंचे नहीं तो ज़ख़्म खिले थे बहार में ।।
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like