चक्का जाम हुआ भई चक्का जाम हुआ ! - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

4 min read · 12.4K reads

चक्का जाम हुआ भई चक्का जाम हुआ !
दिल्ली के मज़दूरों ! ओ मेरे रणशूरों
शाबाशी का काम हुआ !
चक्का जाम हुआ भई चक्का जाम हुआ !

घर में पड़ा सड़े सरमाया
पूंजीपति मन में घबराया
पुलिस मिलिट्री लाठी गोली
सबने मिलकर ज़ोर लगाया
मजदूरों के बिना मिलों का क्या अंजाम हुआ
क्या अंजाम हुआ
चक्का जाम हुआ भई चक्का जाम हुआ !

हम ही महल बनानेवाले
हम ही महल गिरानेवाले
हम भूगोल बदलनेवाले
हम इतिहास बनानेवाले
जो हमसे टकराया उसका क्या अंजाम हुआ
क्या अंजाम हुआ
चक्का जाम हुआ भई चक्का जाम हुआ !

दिल्ली के मज़दूरों ! ओ मेरे रणशूरों
शाबाशी का काम हुआ !
चक्का जाम हुआ भई चक्का जाम हुआ !


नवम्बर 1973 में दिल्ली के इतिहास में पहली बार किसी मज़दूर संगठन यानी ’सीटू’ ने अपने दम पर हड़ताल कराई थी I
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like