बाग़े-हयात की हुई आबो-हवा कुछ और ही - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

बाग़े-हयात की हुई आबो-हवा कुछ और ही I
अपना जतन कुछ और था होकर रहा कुछ और ही II

बचके भी जाएँ तो कहाँ अब सर कटाएँ या ज़बां,
बारे-गुनाह और है बारे-सज़ा कुछ और ही I

इसकी कोई सनद नहीं हमने किसी से क्या कहा,
अपना तो ये क़सूर है उसने सुना कुछ और ही I

हमने किया था फैसला जाके वहाँ कहेंगे क्या
देखा जो उसने आँख भर कहते बना कुछ और ही I

लाखों जतन किए मगर सोज़ न ये बता सके
तर्ज़े-जफ़ा कुछ और है अर्ज़े-वफ़ा कुछ और ही II
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like