अपना वुजूद बाइसे-तूफ़ां हुआ तो है - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

अपना वुजूद बाइसे-तूफ़ां हुआ तो है I
ज़ालिम को आज फ़िक्रे-गरेबां हुआ तो है II

हमदम सरों के ज़ख़्म न गिन हमपे नाज़ कर,
अपने ही दम-क़दम से चराग़ां हुआ तो है I

महफ़िल में जिसका नाम न लेने की शर्त थी,
सहरा में उसका नाम नुमायां हुआ तो है I

बदलाव कोई ऐसा हँसी-खेल भी नहीं
वो बुत अगरचे ज़लज़लासामां हुआ तो है I

रहबर करिश्मासाज़ था कैसे न मानें सोज़
उसके जतन से बाग़ बयाबां हुआ तो है II
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like