ऐ मेरी रूहे-ग़ज़ल साथ निभाना होगा - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

ऐ मेरी रूहे-ग़ज़ल साथ निभाना होगा ।
लाख कलियों को अभी फूल बनाना होगा ।।

उसकी ज़िद है तो नुमाइश ही सही क्या कीजे
दिल की दीवार पे हर दाग़ सजाना होगा ।

मैंने ऐ दिल तेरी हर बात रखी है अब तक
ये न कहना कि फिर उस बज़्म में जाना होगा I

आप ही सोचिए देते हैं दुहाई किसकी
आप तो कहते थे ठोकर पे ज़माना होगा I

ग़मे-जानां की पनाहों से निकल आया है
दिले-आवारा कहाँ तेरा ठिकाना होगा I

मौत से कह दो वो नाले की तवक़्क़ो न करे
अपने होठों पे बहर-कैफ़ तराना होगा I

सोज़ के पास न अब कोई बहाना होगा I
हाले-दिल उसको बहर-हाल सुनाना होगा ।।
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like