अबके यूं मौसमे-खिज़ां गुज़रा - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

अबके यूं मौसमे-खिज़ां गुज़रा ।
यूँ लगे है अभी कहाँ गुज़रा ।।

उसके आने पे क्या समां गुज़रा
जैसे सहरा से गुलसितां गुज़रा ।

कल तक इनमें लहू की बून्द न थी
आज आँखों से कारवां गुज़रा ।

शुक्र रब का दुआ क़बूल हुई
जो गुज़रना था सब यहाँ गुज़रा ।

जिसकी मुद्दत ही थी नहीं कोई
एक ऐसा भी इम्तहां गुज़रा ।

कैसे कह दें न आशनाई की
हम पे ये भी अज़ाबे-जां गुज़रा ।

ज़िन्दगी आह उसका ज़िक्र न कर
एक लम्हा था क्या गिरां गुज़रा ।

क्या क़यामत का रोज़ आ पहुँचा
सोज़ बस्ती से पुरफ़ुग़ां गुज़रा ।।
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाCouplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी