जो कुछ तेरे नाम

Kanhaiya Lal Nandanकन्हैयालाल नंदन

1 min read · 12.8K reads

जो कुछ तेरे नाम लिखा है, लिक्खा दाने-दाने में
वह तो तुझे मिलेगा, चाहे रक्खा हो तहखाने में

तूने इक फ़रियाद लगाई उसने हफ्ता भर माँगा
कितने हफ्ते और लगेंगे उस हफ्ते के आने में

एक दिए की ज़िद है आँधी में भी जलते रहने की
हमदर्दी हो तो फिर हिस्सेदारी करो बचाने में

आँसू आए देख टूटता छप्पर दीवारो-दर को
आख़िर घर था, बरसों लग जाते हैं उसे बनाने में

कुछ तो सोचो रोज़ वहीं क्यों जाकर मरना होता है
शाम की कुछ तो साज़िश होगी सूरज तुम्हें दबाने में

जाकर तूफ़ानों से कह दो जितना चाहें तेज़ चलें
कश्ती को अभ्यास हो गया लहरों से लड़ जाने में

कौन मुहब्बत के चक्कर में पड़े बुरी शै है यारो!
मेरे दोस्त पड़े थे, सदियों मारे फिर ज़माने मे

Kanhaiya Lal Nandan
About the poet

Kanhaiya Lal Nandan कन्हैयालाल नंदन

Kanhaiya Lal Nandan (1933–2010) was an Indian poet, lyricist, and a former Features Editor of the Navbharat Times. He also edited the Hindi magazines Parag, Sarika, and Dinman. Born on 1 July 1933 in Parsadepur in Fatehpur district, Uttar Pradesh, Nandan grad…

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like