एक भटके हुए लश्कर के सिवा कुछ भी नहीं - कामिल बहज़ादी

कामिल बहज़ादीकामिल बहज़ादी

3 min read · 12.4K reads

एक भटके हुए लश्कर के सिवा कुछ भी नहीं
ज़िंदगानी मिरी ठोकर के सिवा कुछ भी नहीं

आप दामन को सितारों से सजाए रखिए
मेरी क़िस्मत में तो पत्थर के सिवा कुछ भी नहीं

तेरा दामन तो छुड़ा ले गए दुनिया वाले
अब मिरे हाथ में साग़र के सिवा कुछ भी नहीं

मेरी टूटी हुई कश्ती का ख़ुदा हाफ़िज़ है
दूर तक गहरे समुंदर के सिवा कुछ भी नहीं

लोग भोपाल की तारीफ़ किया करते हैं
इस नगर में तो तिरे घर के सिवा कुछ भी नहीं
कामिल बहज़ादी
About the poet

कामिल बहज़ादी

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like